'भगवान के बाप की औकात नहीं…', पप्पू यादव के बयान पर बिहार में बढ़ा विवाद

पूर्णिया (बिहार) से सांसद पप्पू यादव ने खुद को लेकर एक इंटरव्यू में कहा है, "निर्दलीय सांसद बनना भगवान के बाप की भी औकात नहीं है।" उनके इस बयान की कई लोगों ने आलोचना की है। जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि यह भाषा लोकतंत्र को नहीं बल्कि अहंकार को दिखाती है।