inshorts

'मैं खुदा की फेवरेट हूं फिर मेरे साथ ऐसा क्यों', शबाना आज़मी ने बताया जीवन का सबसे कठिन पल

ऐक्ट्रेस शबाना आज़मी ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उनके लिए सबसे ज़्यादा कठिन समय वह था जब उन्हें पता चला कि वह मां नहीं बन सकती हैं। उन्होंने कहा, "मैं समझती थी कि मैं तो खुदा की फेवरेट हूं। ऐसा कैसे हो सकता है कि इतनी बड़ी चीज से मैं वंचित रह जाऊंगी लेकिन फिर मैंने खुद को समझाया।"