ऐक्टर अक्षय कुमार और ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' की रिलीज़ के 30-साल के बाद 'चुरा के दिल मेरा' गाने पर एक बार फिर साथ में डांस किया है। इसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें शिल्पा ने सफेद साड़ी और अक्षय ने सफेद सूट पहना है। 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' 1994 में रिलीज़ हुई थी।