'मैं नाज़ी हूं...' पोस्ट के कुछ दिन बाद कान्ये वेस्ट ने डीऐक्टिवेट किया अपना X अकाउंट
अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट ने 'मैं नाज़ी हूं और हिटलर से प्यार करता हूं' पोस्ट के कुछ दिन बाद अपना X अकाउंट डीऐक्टिवेट कर दिया है। उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा, "मैं ट्विटर से लॉगआउट कर रहा हूं। मैं एलन मस्क का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे अपनी भावनाएं व्यक्त करने का मौका दिया।"