'मां पापा की गोद में बैठती थी' बयान के कुछ दिन बाद राहुल ने शेयर की अर्धनारीश्वर की तस्वीर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अर्धनारीश्वर की तस्वीर शेयर कर बीजेपी और आरएसएस को 'जातिवादी और पुरुषवादी सोच रखने वाला' बताते हुए कहा कि उन्हें भारत की धार्मिक परंपराओं की समझ नहीं है। उनका यह बयान उस टिप्पणी की आलोचना के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी मां भोजन के दौरान उनके पिता की गोद में बैठती थीं।