'मैं पवन सिंह का चमचा नहीं'… ज्योति सिंह के सपोर्ट में आए खेसारी, बोले- भाभी पर दया आती है

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी के विवाद के बीच खेसारी लाल यादव का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कह रहे हैं, "भाभी का इतना बड़ा अपराध तो नहीं है...उन्हें माफ कीजिए।" खेसारी ने कहा, "पवन सिंह से बहुत प्यार करता हूं लेकिन उनकी गलतियों पर पर्दा नहीं डाल सकता, मैं उनका चमचा नहीं हूं।"