'मैं माफी मांगता हूं'; CJP चीफ अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ऐसा क्यों कहा
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार को 'संसद मार्च' के दौरान पुलिस से हुए संघर्ष के लिए प्रदर्शनकारियों से माफी मांगी है। दीपके ने मंगलवार को कहा, "सभी समर्थकों, खासकर उन लड़कियों से माफी मांगता हूं जिन्हें पुरुष पुलिसकर्मियों ने पीटा...मैं दिल्ली पुलिस के अमानवीय ऐक्शन से उन्हें बचाने के लिए कुछ बेहतर कर सकता था।"