फिल्ममेकर फराह खान ने 'मैं हूं ना' को लेकर बताया है, "पहले आयशा टाकिया को कास्ट किया था लेकिन वह 'सोचा ना था' की शूटिंग पर चली गईं।" उन्होंने बताया, "गौरी खान ने मुझे अमृता राव का ऑडिशन लेने का सुझाव दिया...मैंने उनसे शाहरुख खान से दिल की बात कहने वाला सीन करवाया जिसे देखकर श्रीदेवी की याद आ गई।"