अभिनेत्री सनी लियोनी ने बताया है कि सरोगेसी और आईवीएफ के ज़रिए बच्चे पैदा करने को लेकर उन्हें और उनके पति डैनियल वेबर को कितनी दिक्कतें आई थीं। उन्होंने कहा, "हमने मेरे एग्स को इकट्ठा किया और उनसे 6 खूबसूरत भ्रूण बनाए...हमारी 4 बेटियां और 2 बेटे थे।" उन्होंने आगे कहा, "लेकिन बात नहीं बनी...मैंने चारों बेटियां खो दीं।