'मैंने कहा शादी कर लेनी चाहिए' अमिताभ बच्चन ने बताया 24 घंटे में जया कैसे बनीं उनकी अर्धांगिनी
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 'केबीसी 18' में जया बच्चन से शादी का किस्सा शेयर किया है। उन्होंने कहा, "एक दिन जया (बच्चन) से कहा कि शादी कर लेते हैं...उन्होंने हामी भरी और परिवार से बात की...पता नहीं क्या बात की लेकिन वे मान गए और अगले दिन हमने शादी कर ली...बैंड-बाजे और कपड़ों के झमेले में कौन पड़े?"