अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म 'मौजा ही मौजा' की रिलीज टाल दी गई है। फिल्म पहले 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब फरवरी 2027 में रिलीज होगी। निर्माता दिल राजू ने इसकी पुष्टि की है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राशि खन्ना भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।