'मुझे रात 3:30 बजे बोला मां-बाप को फोन लगाओ', दीपके ने दिल्ली पुलिस के दावों पर दिया जवाब
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस के उस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें दिखाया गया था कि पुलिस ने दीपके को उनकी दादी के निधन की सूचना देकर मदद की पेशकश की थी। दीपके ने कहा, "पुलिस ने मुझे रात के 3:30 बजे बोला कि अपने मां-बाप को फोन लगाकर बोलो मैं गिरफ्तार हो चुका हूं।"