'मुझे रूल्स समझाने मत बैठना'...KBC 17 में बच्चे की हरकत पर भड़के यूज़र्स, बोले- यह बदतमीज़ी है
'KBC 17' के जूनियर सेगमेंट में हॉट सीट पर नज़र आए पांचवीं कक्षा के छात्र ईशित भट्ट का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। 'मुझे रूल्स समझाने मत बैठना' जैसी बातों के साथ होस्ट अमिताभ बच्चन से ईशित के बात करने का तरीका कई यूज़र्स को पसंद नहीं आया है। एक ने लिखा, "यही फर्क है 'संस्कार' और 'बदतमीज़ी' में।