inshorts

'मुझे सांप ने काट लिया है' कहकर रुकवाई टैक्सी, फिर मुंबई में कारोबारी ने समुद्र में लगा दी छलांग

मुंबई के बांद्रा वर्ली सी-लिंक पर एक 47-वर्षीय कारोबारी ने समुद्र में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, कारोबारी ने मंगलवार रात 1 बजे अपने घर के लिए टैक्सी ली थी और सी-लिंक पर पहुंचते ही चिल्लाते हुए 'मुझे सांप ने काट लिया' कहकर टैक्सी रोकने की मांग की थी। टैक्सी रुकते ही वह समुद्र में कूद गया।