'अकवान' से पहले बंगाल की खाड़ी में बादलों का विशाल जमावड़ा, ISRO सैटेलाइट्स ने कैद कीं तस्वीरें
ISRO के सैटेलाइट्स ने बंगाल की खाड़ी में बादलों का विशाल जमावड़ा कैद किया है। यहां बना सिस्टम गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, जिसका नाम 'अकवान' रखा गया है। इसके चलते आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। यह एक महीने के भीतर भारत में तीसरा चक्रवात है।
read more at IMD


