inshorts

'मुझसे शादी...' के समय झूठ बोलकर लिया था ब्रेक, इवेंट में परफॉर्म कर ₹20 लाख कमाए: अक्षय

ऐक्टर अक्षय कुमार ने बताया है, "'मुझसे शादी करोगी' के दौरान मुझे एक इवेंट में परफॉर्म करने का ऑफर मिला था, वे ₹20 लाख दे रहे थे।" उन्होंने बताया, "अगर मैं फराह खान से पूछता तो वह मना कर देतीं...इसलिए उनसे कहा कि 'सलमान खान के शॉट्स ले लो, मैं थक गया हूं'...फिर फटाफट इवेंट में परफॉर्म...करके वापस आ गया।"