'मेन इन ब्लैक' के अभिनेता टॉमी ली की बेटी अमेरिका में होटल रूम में मृत मिली
'मेन इन ब्लैक' के अभिनेता टॉमी ली जोन्स की बेटी विक्टोरिया जोन्स 1 जनवरी को सैन फ्रांसिस्को के एक होटल रूम में मृत पाई गईं। सैन फ्रांसिस्को अग्निशमन विभाग के मुताबिक, गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3 बजे सैन फ्रांसिस्को फेयरमोंट होटल में मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिली थी। विक्टोरिया के मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं है।