'मुन्ना भाई' फिल्म सीरीज़ के फैन्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी
ऐक्टर अरशद वारसी ने एक हालिया इंटरव्यू में 'मुन्ना भाई' सीरीज़ की फिल्म 'मुन्ना भाई 3' पर काम शुरू होने की पुष्टि की है। पिछली दो फिल्मों में 'सर्किट' का किरदार निभाने वाले वारसी ने कहा, "राजू (राजकुमार हिरानी) अब इस पर गंभीरता से काम कर रहे हैं और लग रहा है कि अब यह फिल्म बन ही जानी चाहिए।"