महाकुंभ में वायरल हुईं मोनालिसा ने ऐक्ट्रेस करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' के ट्रेन में चढ़ने वाले सीन को रीक्रिएट करने के बाद उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मोनालिसा के इस वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो पर एक शख्स ने लिखा, "गीत का इसने सत्यानाश कर दिया।"