inshorts

'माफ करना, मुझे पता नहीं था', 'ईथा' क्लैश पर सलमान ने श्रद्धा को फोन कर मांगी माफी

सलमान खान ने बताया है कि 'मातृभूमि' की रिलीज़ डेट तय करते वक्त उन्हें श्रद्धा कपूर की 'ईथा' की रिलीज़ का पता नहीं था और उन्हें इसका बुरा लगा। उन्होंने कहा, "मैंने उनसे बात की, उन्हें फोन किया। मतलब, मैंने उन्हें अपनी आंखों के सामने बड़े होते देखा है। मैंने उनसे कहा कि मुझे माफ करना, मुझे पता नहीं था।"