'मेरी इनकम बंद हो गई है...' मोदी सरकार के इस मंत्री ने की इस्तीफे की पेशकश
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा, "मैं अपना ऐक्टिंग करियर दोबारा शुरू करना चाहता हूं, मुझे ज़्यादा इनकम की ज़रूरत है, मंत्री बनने के बाद मेरी कमाई पूरी तरह से रुक गई है।" गोपी ने कहा, "मेरी जगह राज्यसभा सांसद सी. सदानंदन मास्टर को केंद्रीय मंत्री बनाया जाए।"