प्लुरल्स पार्टी की नेता पुष्पम प्रिया ने बिहार विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव परिणामों में एनडीए की बढ़त पर कहा, "इस बार मेरी मां, घर व हर मोहल्ले में रिश्तेदारों तक के वोट बीजेपी उम्मीदवार को ट्रांसफर हो गए।" पुष्पम ने कहा कि यह हर बूथ पर सैकड़ों वोट मैनिपुलेशन का साफ प्रमाण है।