'मेरा पैसा गरीबों में बांट दो', संपत्ति दान में देने के बाद नवीन पटनायक ने ठुकराया बढ़ा हुआ वेतन
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने अपने पद के वेतन और भत्ते में हुई बढ़ोतरी को लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सीएम मोहन चरण माझी को पत्र लिखकर इसे गरीब/ज़रूरतमंदों में बांटने का आग्रह किया है। गौरतलब है, पटनायक ने इससे पहले अपनी पैतृक संपत्ति भी दान कर दी थी।