'मेरी पत्नी भारत छोड़ना चाहती हैं' कहने वाले आमिर खान ने संजय दत्त के बयान पर नहीं दी प्रतिक्रिया
मुंबई में सिनेमा फेस्टिवल 2026 के दौरान अभिनेता आमिर खान से संजय दत्त की हालिया टिप्पणी 'भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं' को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया जिसका वीडियो सामने आया है। गौरतलब है, 2015 में आमिर ने कहा था कि उनकी तत्कालीन पत्नी किरण राव बेटे संग देश छोड़ना चाहती हैं।