'मेरी बेटी को लोगे तो फिल्म बर्बाद हो जाएगी', फिल्ममेकर से बोलीं थीं रानी मुखर्जी की मां

ऐक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने बताया है कि उनकी पहली फिल्म 'राजा की आएगी बारात' का स्क्रीनटेस्ट उनकी मां को बिल्कुल पसंद नहीं आया था। बकौल रानी, मां ने प्रोड्यूसर से कहा था कि अगर रानी को फिल्म में लिया तो फिल्म बर्बाद हो जाएगी। रानी ने कहा, "हालांकि, प्रोड्यूसर मुझे ही कास्ट करना चाहते थे और उन्होंने मुझे फाइनल किया।"