'मेरी बस एक गलती...', रेप केस में उम्रकैद की सज़ा पाने वाले प्रज्वल रेवन्ना ने कही यह बात
घरेलू सहायिका से बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सज़ा पाने वाले पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने कहा है कि उसने कुछ गलत नहीं किया है। रेवन्ना ने कहा, "मेरी बस एक ही गलती है कि मैंने राजनीति में तेज़ी से तरक्की की। कोई भी महिला मर्ज़ी से शिकायत करने नहीं आई। विपक्ष जानबूझकर उन्हें लाया और शिकायत करवाई।"