inshorts

'मेला' के मेकर्स को लगा अच्छी ऐक्टिंग नहीं कर रही, अस्थमा रोगी से डब करवाई थी आवाज़: ट्विंकल

ऐक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने अपने टॉक शो 'टू मच विद काजोल ऐंड ट्विंकल' में अपनी फिल्म 'मेला' को लेकर कहा है, "मैं अपने किरदार 'रूपा' से प्यार करती हूं लेकिन उसमें मेरी आवाज़ नहीं थी।" उन्होंने कहा, "निर्माताओं को लगा कि मैं अच्छी ऐक्टिंग नहीं कर रही हूं इसलिए उन्होंने इसे (मेरी आवाज़ को) किसी अस्थमा रोगी से डब करवाया।"