'मेला' की शूटिंग में चट्टान के पीछे छिपकर रो रहे थे आमिर: पुराने वीडियो में ट्विंकल
ऐक्टर आमिर खान और ऐक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ट्विंकल कहती हैं, "फिल्म 'मेला' की शूटिंग के दौरान एक बार आमिर चट्टान के पीछे छिपकर रो रहे थे।" उन्होंने कहा, "आमिर अपने शॉट के बारे में सुझाव लेकर निर्देशक के पास गए थे लेकिन उन्होंने उनकी नहीं सुनी थी।"