विजय वर्मा और जयदीप अहलावत की आगामी फिल्म 'मिशन मिर्ची' की शूटिंग के दौरान फिल्म की यूनिट में काम करने वाले एक टेक्नीशियन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सिक्किम पुलिस के मुताबिक, शूटिंग का सामान ले जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 46 वर्षीय टेक्नीशियन की जान गई। फिल्म की शूटिंग कथित तौर पर रोकी गई।