inshorts

'मौसम वैज्ञानिक का बेटा हूं, कैलकुलेशन रगों में है'; बिहार चुनाव को लेकर ऐसा क्यों बोले चिराग?

लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा है कि वह पूरी निष्ठा से एनडीए में हैं। उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनाव में पांचों सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दी थीं। मुझे भरोसा है कि जितनी मेरी इच्छा है...उतनी सीटें मुझे मिलेंगी। मैं मौसम वैज्ञानिक का बेटा हूं। कैलकुलेशन करना मेरी रगों में है।"