वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में 'मनरेगा बचाओ' आंदोलन को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "एनएसयूआई ने 'मनरेगा बचाओ' संग्राम मार्च निकाला...जो लोकतांत्रिक प्रदर्शन था लेकिन सीएम योगी-मोदी की ट्रबल-इंजन सरकार को सवालों से इतनी घबराहट है कि उसने...बेरहमी से लाठीचार्ज करा दिया।"