'महंगाई डायन खाए जात है' कांग्रेस ने शेयर किया BJP विधायक मैथिली ठाकुर के गाने का वीडियो
देश में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में लगातार हो रहे इज़ाफे के बीच बिहार कांग्रेस ने बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह 'महंगाई डायन खाए जात है' गाना गाती नज़र आ रही हैं। वीडियो के साथ कांग्रेस ने लिखा, "बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर बहुत ही उच्च कोटि की कलाकार हैं।"