बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर का बुधवार को 68 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, पंकज पहले कैंसर से जूझ रहे थे। पंकज ने 'टार्जन द वंडर कार', 'सिंदूर की सौगंध', 'चंद्रकांता' और 'देवों के देव महादेव' समेत कई फिल्मों व टीवी सीरियल में काम किया था।