'ये रिश्ता...' की मोहिना का प्रवचन देते वीडियो हुआ वायरल, लगीं आध्यात्मिक गुरु बनने की अटकलें

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की ऐक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह का आध्यात्मिक प्रवचन देते वीडियो वायरल हुआ है। इसमें मोहिना लोगों से कह रही हैं, "क्या मैं बुरे कर्म करके, बुरी कमाई करके बच्चों को खिलाऊं या किसी के सिर पर चढ़कर सफलता पाऊं।" वीडियो के बाद अटकलें लग रही हैं कि मोहिना आध्यात्मिक गुरु बन गई हैं।

Load More