यूपी PGT का फाइनल रिजल्ट हुआ घोषित, कट-ऑफ भी हुई जारी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने मंगलवार को यूपी पीजीटी-2022 भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। इंटरव्यू के बाद सफल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर विषय वार अपना परिणाम और कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं। गौरतलब है कि यह भर्ती प्रक्रिया 18 विषयों के कुल 624 पदों के लिए आयोजित हुई थी।