'यमुना में ज़हर' वाले बयान पर EC ने केजरीवाल को भेजा नोटिस, मांगे सबूत

'यमुना में ज़हर' वाले बयान पर चुनाव आयोग (ईसी) ने मंगलवार को 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा और इसका जवाब देने के लिए बुधवार रात 8:00 बजे तक का समय दिया। ईसी ने केजरीवाल से उनके आरोपों पर सबूत मांगे हैं। कोई ठोस सबूत पेश नहीं करने की स्थिति में केजरीवाल के खिलाफ आदेश पारित किया जाएगा।