'यह नॉनसेंस बंद कीजिए', कांवड़ यात्रा में अश्लील डांस पर भड़कीं सिंगर अनुराधा पौडवाल

गायिका अनुराधा पौडवाल ने कांवड़ यात्रा के दौरान कई जगहों पर कराए जा रहे अश्लील डांस को लेकर नाराज़गी जताई है और सोशल मीडिया पर लिखा है, "यह नॉनसेंस बंद करो, प्लीज़।" कई यूज़र्स ने पौडवाल की बात से सहमति जताई है। गौरतलब है, बस्ती के एक कांवड़ ग्रुप में लड़कियों ने अश्लील डांस किया जिसका वीडियो वायरल हुआ था।