'राजनीति में आने वाले हैं CM नीतीश के बेटे निशांत' की खबरों पर JDU ने दिया बयान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की खबरों के बीच जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है, "इस बारे में न मुख्यमंत्री नीतीश ने कभी कोई बयान दिया...न ही निशांत ने इसकी इच्छा जताई।" उन्होंने आगे कहा कि ऐसी खबरों से जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोई असर नहीं होने वाला है।