'राणाजी 2.0' की ट्रोलिंग के बीच ममता कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी
'मुझको राणाजी माफ करना' में अभिनय करने वालीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने इसके रीमेक 'राणाजी 2.0' को लेकर हो रही आलोचना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने माहिरा शर्मा की तारीफ करते हुए कहा, "उन्होंने अच्छा काम किया है।" ममता ने वेस्टर्न-स्टाइल रीमेक का बचाव करते हुए कहा, "पुराना गाना लोगों के दिलों-दिमाग...में बसा हुआ है...इसलिए सबसे पहले वही याद आता है।"