विजय-रश्मिका की 'रणबाली' की टिकट नहीं होंगी महंगी, मेकर्स ने किया कन्फर्म
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' के टिकट महंगे होने की खबरों को प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर ने खारिज कर दिया है। मेकर्स ने स्पष्ट किया कि उन्होंने आंध्र प्रदेश या तेलंगाना, किसी भी तेलुगू राज्य में टिकट की कीमत बढ़ाने के लिए आवेदन नहीं किया है। फिल्म स्टैंडर्ड टिकट दरों पर रिलीज़ होगी।