दिलजीत दोसांझ समेत 5 दिग्गजों की आवाज में रिलीज हुआ 'रामायण' का ‘हनुमान चालीसा’ ट्रैक
अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के रिलीज होते ही मेकर्स ने हनुमान चालीसा का नया वर्जन जारी किया है। इसे गायक दिलजीत दोसांझ, सुखविंदर सिंह, मोहित चौहान, शंकर महादेवन और कैलाश खेर ने अपनी आवाज दी है। एआर रहमान ने इसे कंपोज किया है। फिल्म 'रामायण' का दूसरा पार्ट साल 2028 में आ सकता है।