'रामायण' की कमाई ₹900 करोड़ के हुई पार, तोड़ दिया 'एनिमल' और 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड

'रामायण' ने रिलीज़ के 7वें दिन दुनियाभर में ₹900 करोड़+ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का भारतीय बॉक्स-ऑफिस पर ₹511.10 करोड़ का नेट कलेक्शन और दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन ₹934.55 करोड़ हो गया है। फिल्म ने 'एनिमल' (₹915 करोड़) और बजरंगी भाईजान (922 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है।