inshorts

दूसरे हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते 'रामायण' के कलेक्शन में 59% गिरावट, जानें कितनी हुई कमाई

अभिनेता रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' की कमाई में तीसरे हफ्ते गिरावट दर्ज की गई है। दूसरे हफ्ते के मुकाबले तीसरे हफ्ते फिल्म के कलेक्शन में 59% की कमी आई। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक ₹1,650 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।