'रामायण' ने 4 दिनों में दुनियाभर में ₹500 करोड़ कमाई का आंकड़ा किया पार
'रामायण पार्ट-1' ने रिलीज़ के 4 दिनों में दुनियाभर में ₹500 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 'आदिपुरुष' के 4 दिनों के ₹237 करोड़ के इंडिया नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। वहीं, इसने भारत में ₹56.15 करोड़ नेट कमाकर सलमान खान की 'टाइगर 3' का दिवाली के दिन का पिछला कलेक्शन रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।