'रामायण' ने तीन दिन में वर्ल्डवाइड ₹375 करोड़ का आंकड़ा किया पार, कई फिल्मों को पछाड़ा
रणबीर कपूर व यश की 'रामायण' ने 3 दिन में दुनियाभर में ₹375 करोड़ से अधिक की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।
तीसरे दिन दुनियाभर में कमाई के मामले में 'रामायण' ने आदिपुरुष (₹304.04 करोड़), पठान (₹313 करोड़) और एनिमल (₹356.05 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गौरतलब है कि, रामायण 5 नवंबर को रिलीज हुई है।