inshorts

'रामायण' ने नेपाल में रचा इतिहास, 'पुष्पा 2' को पछाड़ बनी हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म

अभिनेता रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' ने नेपाल के बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने 26.90 करोड़ नेपाली रुपये की कमाई कर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ दिया है जिसने 26.46 करोड़ नेपाली रुपये कमाए थे। इसके साथ ही 'रामायण' नेपाल में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।