inshorts

रणबीर-यश की 'रामायण' को लेकर बढ़ा विवाद, निर्माताओं के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

हिंदू जनजागृति समिति के प्रवक्ता सतीश कोचरेकर ने मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' के निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि फिल्म में रावण को गरीबों का मसीहा और महिलाओं का रक्षक बताया गया है। संगठन ने आरोप लगाया कि हिंदू महाकाव्य में मनगढ़ंत प्रसंग जोड़े गए हैं।