'रामायण' के निर्माताओं ने अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों को भेजा खास गिफ्ट बॉक्स
रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'रामायण' के निर्माताओं ने 'आईमैक्स' के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों के लिए गिफ्ट बॉक्स तैयार किया है। इसमें आरके नारायण की किताब, भगवान राम-सीता की तस्वीरें, कंपास, मोमबत्ती और चमड़े का बैग शामिल हैं। समीक्षकों को 'योद्धा' कहकर स्क्रॉल संदेश भी भेजा गया है। 'रामायण' 5 नवंबर को रिलीज़ होने वाली है।