'रामायण' में विभीषण का किरदार निभाने वाले हरीश उथमन कौन हैं?
'रामायण' में विभीषण का किरदार निभाने वाले कोयंबटूर (तमिलनाडु) के हरीश उथमन सुर्खियों में हैं। केबिन क्रू सदस्य रहे उथमन ने 2010 में तमिल फिल्म 'था' से अभिनय की शुरुआत की थी और उन्होंने 'पांडिया नाडु' में भी काम किया है। उथमन 'रामायण: भाग 2' में भी नज़र आएंगे। नीतेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' में यश रावण की भूमिका में हैं।