'रामायण' में नज़र आएंगे अमिताभ बच्चन के दामाद, 'इंद्र' की भूमिका निभाएंगे कुणाल कपूर

नीतेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' में अभिनेता कुणाल कपूर 'इंद्रदेव' की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। बकौल रिपोर्ट्स, फिल्म में रावण और 'इंद्रदेव' के बीच एक भीषण युद्ध का सीन दिखाया जाएगा। रावण का किरदार 'केजीएफ' के अभिनेता यश निभाने वाले हैं। गौरतलब है कि कुणाल की शादी अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन से हुई है।

Load More